Letters
जीवन की साथी बनने की मेरी पुकार | Dear Seema
प्रेम, सम्मान, विश्वास और परमेश्वर की अगुवाई पर आधारित एक भावपूर्ण लेख
प्रेम परमेश्वर का सबसे सुंदर उपहार है। जब किसी व्यक्ति के प्रति मन में सच्चा सम्मान, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने की इच्छा उत्पन्न होती है, तो वह केवल आकर्षण नहीं बल्कि एक गंभीर जिम्मेदारी भी बन जाती है।
आज मैं अपने हृदय की बात लिखना चाहता हूँ।
मुझे सीमा पसंद हैं। मैं उन्हें केवल पसंद ही नहीं करता, बल्कि यदि परमेश्वर की इच्छा हो, तो उनसे विवाह करके जीवनभर उनका साथ निभाना चाहता हूँ। मैं उन्हें अपने जीवन की साथी के रूप में देखता हूँ, जिसके साथ हर सुख-दुःख, हर संघर्ष और हर सफलता हर बात को साझा कर सकूँ।
मैं उन्हें खोना बिल्कुल नहीं चाहता। मेरी इच्छा है कि हम जीवन के हर पल और हर पथ पर एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ें।
लेकिन मेरा प्रेम किसी बंधन का नाम नहीं है।
मैं कभी भी आपको किसी गुलाम की तरह जंजीरों में बाँधकर नहीं रखना चाहता। मैं चाहता हूँ कि तू अपने जीवन के निर्णय सम्मान और स्वतंत्रता के साथ लें। आपके सपनों, इच्छाओं और प्रतिभा का मैं सम्मान करना चाहता हूँ। तू जो भी कार्य करो, पूरे आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ करो, और मैं हर कदम पर उनका सहयोगी बनूँ।
सच्चा प्रेम अधिकार नहीं जताता, बल्कि विश्वास देता है। वह किसी को छोटा नहीं करता, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जहाँ सच्चा प्रेम होता है, वहाँ विश्वास और सुरक्षा होती है, डर और मजबूरी नहीं।
एक-दूसरे का आदर करें
“एक दूसरे को अपने से उत्तम समझो।” फिलिप्पियों 2:3
खुदा से मेरी दुआ है
यदि सीमा मुंडरी मेरे जीवन के लिए आपकी योजना का हिस्सा हैं, तो कृपया हमारे संबंध को अपने प्रेम, शांति और आशीष से भर दीजिए।
हमें ऐसा हृदय दीजिए कि हम एक-दूसरे का सम्मान करें, विश्वास करें और हर परिस्थिति में आपका सहारा लेकर आगे बढ़ें।
यदि भविष्य में हमारा विवाह हो, तो हमारा घर प्रेम, क्षमा, विश्वास और आपकी उपस्थिति से भर जाए।
प्रेम केवल “मैं तुम्हें चाहता हूँ” कहने का नाम नहीं है। प्रेम का अर्थ है सम्मान देना, विश्वास करना, स्वतंत्रता देना और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लेना।
मेरी इच्छा है कि यदि परमेश्वर की इच्छा हो, तो मैं सीमा के साथ जीवन के हर पल में कंधे से कंधा मिलाकर चलूँ। मैं चाहता हूँ कि वे अपने सपनों को पूरा करें, अपने निर्णय स्वतंत्रता से लें और हम दोनों हर परिस्थिति में दोनों एक दुसरे सहयोगी बन सकें।
अंततः, मेरा विश्वास है कि यदि कोई संबंध परमेश्वर की इच्छा के अनुसार है, तो वह सही समय पर अवश्य पूरा होगा। इसलिए मैं इस संबंध को भी परमेश्वर के हाथों में सौंपता हूँ और उनकी इच्छा पर भरोसा रखता हूँ।
